उत्तराखंड के इन 3 जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी, जानिए क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand weather report 18 January
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 18 January
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है। उत्तराखंड में कोहरा परेशानियों की वजह बन रहा है और सुबह और शाम की कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
Uttarakhand weather report 18 January
वहीं विभाग द्वारा आज और आने वाले 4 जिनों तक 3 जिलों में भारी बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। चलिए आपको बताते हैं कि वह 3 जिले कौन से हैं। वह जिले हैं चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़। इन जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही अन्य पहाड़ी जिलों में भी पाला और मैदान में घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के लिए घने कोहरे को मध्य नजर रखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के दौरान अन्य पहाड़ी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और मौसम खराब रहेगा।
Uttarakhand weather report
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर मौसम में आए बदलाव के रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान उत्तराखंड के जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान जताया गया है। मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने जोशीमठ में 27 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इसको देखते हुए शासन-प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है। 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जो बीस जनवरी तक जारी रहेगी।