अगले 48 घंटों के दौरान चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिले में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पढ़िए Uttarakhand weather report 19 January
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 19 January
पिथौरागढ़: कड़ाके की ठंड राहत देती नहीं दिख रही। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी अहम वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है।
Uttarakhand weather report 19 January
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका असर मौसम में आए बदलाव के रूप में दिख रहा है। अगले 48 घंटों में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिले में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पहाड़ में हो रही बारिश का असर मैदानों में कड़ाके की ठंड के रूप में दिखाई देगा। बीते दिन मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर में न्यूनतम पारा दो डिग्री पर पहुंच गया। टिहरी में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री व देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।
23 से 26 जनवरी तक ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, अस्थमा और वायरल बुखार जैसी बीमारियों के रूप में दिख रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। छोटे बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से कई बार गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। पेट में गंभीर दर्द, सूजन, पतले दस्त, बदहजमी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन कोल्ड डायरिया के लक्षण हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए गुनगुने तरल पदार्थों का सेवन करें। गर्म कपड़े पहनें। मूंग की दाल की खिचड़ी और दही का सेवन करें। खुले में बिकने वाली खाने-पीने की चीजों से परहेज करें। गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।