उत्तराखंड: लिव इन रिलेशनशिप में नृशंस हत्या, प्रेमिका की लाश रेत की बोरी से बांधकर नाले में फेंकी

Live in relationship murder case Haridwar हरिद्वार नाले में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने ही की हत्या
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
haridwar live in relationship murder: uttarakhand live in relationship murder case haridwar
Image: uttarakhand live in relationship murder case haridwar

हरिद्वार: बीती 17 जनवरी को कोतवाली रानीपुर में तब हड़कंप मच गया था जब एक महिला का शव नाले में पड़ा हुआ मिला।

Live in relationship murder case Haridwar

दरअसल गैस प्लांट चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी के पीछे गुजर रहे एक नाले में महिला का शव पड़ा हुआ है। शव की कमर पर रेत से भरी हुई बोरी भी रखी है। इस सूचना के मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं शव को नाले से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं अब महिला के शव की पुलिस ने आखिरकार शिनाख्त कर ली है। महिला की पहचान सहारनपुर जिले की रहने वाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एक पुरुष के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो बीते कुछ सालों से रानीपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। आगे पढ़िए

वो यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। व्यक्ति भी महिला के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में उसी के घर पर रहा करता था। वहीं घटना के बाद से युवक फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच में जुटी रानीपुर पुलिस ने महिला पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला का उसके पति से लंबे वक्त से झगड़ा हो रखा था जिस वजह से वह अपने बच्चों के साथ में अलग रह रही थी और फैक्ट्री में काम करके परिवार चला रही थी। पुलिस की जांच में पचा चला है कि महिला के घर पर उसके बच्चों के अलावा एक युवक भी रहता था जो सहारनपुर जिले का ही रहने वाला है।।पुलिस को शक है कि उसी ने विवाद के बाद महिला की उस समय हत्या की है जब वो फैक्ट्री काम पर जा रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी युवक भी फरार है। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।