23 से 26 जनवरी: देहरादून समेत 4 जिलों में बर्फबारी की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बारिश-बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िए Uttarakhand weather report 23 to 26 january
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand weather report : uttarakhand weather report snowfall alert 23 to 26 january
Image: uttarakhand weather report snowfall alert 23 to 26 january

रुद्रप्रयाग: कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धूप भी लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं दिला पा रही। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाके कांप रहे हैं।

Uttarakhand weather report 23 to 26 january

बुधवार को लोगों को दिनभर ठंडक का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने एक चिंता बढ़ाने वाली सूचना दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। आगे पढ़िए

देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे जिलों में भी बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। दोनों दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23, 26 और 27 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 23 तारीख से बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है, जो कि 27 जनवरी तक जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।