24 से 28 जनवरी: उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश-बर्फबारी-बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड में ठिठुरती ठंड के बीच बरसात बढ़ाएगी दुश्वारियां, जोशीमठ में बरसात एवं बर्फबारी से लोग परेशान..पढ़िए Uttarakhand Weather Report 24 to 28 January
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand weather report : Uttarakhand Weather Report 24 January to 28 January
Image: Uttarakhand Weather Report 24 January to 28 January

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम लोगों की कठिन परीक्षा ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में ठंड में भारी इजाफा हुआ है।

Uttarakhand Weather Report 24 to 28 January

वर्तमान में गिरावट महसूस की गई है पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं कई क्षेत्रों में बरसात भी हो रही है जिस वजह से ठंड में बेहद इजाफा हो रहा है। इस बीच जोशीमठ के लोगों के लिए बर्फबारी और बरसात सैकड़ों मुसीबतें लेकर आ रही है। लोग अपने अपने घरों से दूर अपने परिवार के साथ राहत शिविर में रहने पर मजबूर हैं और इस ठिठुरती हुई ठंड में दिन गुजार रहे हैं। सभी लोगों के लिए नई दिक्कतें पैदा हो रही हैं। वहीं जिन लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया था उनका सामान बारिश और बर्फबारी से खराब हो गया है।

Uttarakhand Weather Report

लोग किसी तरह अपने परिवार और अपने बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में 24 जनवरी से एक बार फिर से ठंड में भारी इजाफा होने की संभावना जताई है। जी हां मौसम विभाग ने 24 जनवरी से उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर 24 से 28 जनवरी तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बरसात होगी और पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़,देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के कई इलाकों में बारिश एवं उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी होगी। तो वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, हरिद्वार में ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।