Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: अगर आप भी अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ नैनी झील घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यहां पर बोटिंग करने के लिए अब दोगुना किराया देना पड़ेगा।
जी हां, दस सालों के बाद नैनी झील में बोटिंग का किराया बढ़ गया है। सरोवर नगरी की प्रसिद्ध नैनी झील में पर्यटकों को अब नौकायन का किराया दोगुना अदा करना पड़ेगा। अब तक झील के एक चक्कर का किराया 210 रुपये लिया जा रहा है। 10 साल बाद नौकायन का किराया बढ़ा है। अब नैनी झील का पूरा चक्कर लगाने के लिए 420 रुपये जबकि आधे चक्कर के 210 रुपये चुकाने होंगे। इससे नौकायान कारोबारियों के चेहरे पर खुशी दिख रही है। पालिका बोर्ड के पारित प्रस्ताव का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी हुआ। आगे पढ़िए
पहली बार आधे व पूरे चक्कर के लिए समय का भी निर्धारण किया गया है। अब तक झील के एक चक्कर का किराया 210 रुपये लिया जा रहा है। बता दें कि नैनी झील में वर्तमान में 222 चप्पू व 82 पैडल नौकाएं चलती हैं। पिछले साल पालिका बोर्ड की बैठक में नौकायन का किराया दोगुना करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद उसे गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया था। पालिका के कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी ने बताया कि गजट नोटिफिकेशन के बाद नौकायन शुल्क में बढ़ोत्तरी लागू कर दी गई है। 10 साल बाद नौकायन का किराया बढ़ा है। अब पूरे चक्कर के लिए 45 से 50 मिनट जबकि आधे चक्कर के लिए 20 से 25 मिनट का समय तय किया गया है। किराया बढ़ने से नौका मालिक व चालक भी खुश हैं। वे लंबे समय से वह इसकी मांग कर रहे थे।