घटना के बाद विवेक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। लेकिन जब सीआईयू रुड़की और भगवानपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ और ही पता चला।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Haridwar Vivek Murder Case
हरिद्वार: हरिद्वार का बालेकी युसूफपुर गांव। 10 जनवरी को यहां 22 साल के एक युवक की खून से लतपथ लाश मिली थी। युवक की पहचान गांव में रहने वाले विवेक के रूप में हुई।
Uttarakhand Haridwar Vivek Murder Case
घटना के बाद विवेक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। लेकिन जब सीआईयू रुड़की और भगवानपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ और ही पता चला। जांच में सामने आया कि विवेक एक नहीं तीन युवतियों से फोन पर लंबी बातचीत करता था। इनमें से एक के साथ वो शादी करना चाहता था, लेकिन युवती नहीं मानी। प्रेम में असफल रहने पर उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। विवेक की खुदकुशी के बारे में उसके पिता को भी पता था, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने इस बात को छिपाने की कोशिश की। विवेक की प्रेमिका ने पूछताछ में कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। उसने बताया कि विवेक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती परिजनों की रजामंदी के बिना शादी नहीं करना चाहती थी।
बता दें कि 10 जनवरी को विवेक पुत्र अरविंद की लाश गन्ने के खेत में मिली थी। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि विवेक की तीन लड़कियों से फोन पर लंबी बातचीत होती थी। इन सभी से पूछताछ की गई। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले विवेक के भाई की भी मौत हो गई थी, तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो उसने खुद को गोली मार ली। पिता ने भी बदनामी के डर से बेटे के हाथ में मिला देसी तमंचा दूर फेंक दिया था। पुलिस ने मौके से देसी तमंचा बरामद कर लिया है। जिसे परिक्षण के लिए भेजा जाएगा। खुदकुशी कांड में तीनों युवतियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। एसएसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।