Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: शराब की लत इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती। अब हरिद्वार में ही देख लें यहां शराब का सुरूर एक व्यक्ति पर कुछ इस कदर तारी हुआ कि उसने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया।
घटना लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी गांव की है। यहां रहने वाले नरेंद्र और धर्मपाल के बीच अच्छी दोस्ती थी। बीते दिन दोनों दोस्तों के बीच शराब पार्टी का प्लान बना। नरेंद्र और धर्मपाल गांव के बाहर गंगा क्षेत्र में शराब पीने गए थे। तभी नशे के दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। छोटी सी बात के चलते दोनों एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। इस बीच धर्मपाल ने कुल्हाड़ी से नरेंद्र पर वार कर दिया। आगे पढ़िए
नरेंद्र नीचे गिरकर बुरी तरह तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद धर्मपाल मौके से फरार हो गया। बाद में किसी ने घटना की जानकारी नरेंद्र के परिजनों को दी। जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां नरेंद्र खून से लतपथ पड़ा था, चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। घायल नरेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी धर्मपाल को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।