मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा। इस दौरान कई जिलों में बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 24 January
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 24 January
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। पश्चिमी विक्षोभ का असर बारिश और बर्फबारी के रूप मे दिख रहा है।
Uttarakhand Weather News 24 January
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाके भी ठिठुर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। आने वाले 48 घंटे मौसम के लिहाज से मुश्किलभरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है।
इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के अलावा मुनस्यारी में भी हिमपात हुआ। बारिश के चलते निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में आज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। टिहरी में बादल छाए हुए हैं। जोशीमठ में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। टनकपुर में बारिश का दौर जारी है। विकासनगर, श्रीनगर और डीडीहाट में भी घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। लोग सावधान रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।