Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के लिहाज से अलर्ट जारी किया था।
उस अलर्ट का असर दिखने लगा है। सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक मौसम ने करवट ली है और बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। मंगलवार शाम तक बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं। बता दें कि आज मंगलवार से 26 जनवरी तक मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि इस वर्ष शीतकाल के दौरान बेहद कम बर्फबारी हुई है जिस वजह से पर्यटन में कमी आई है। आगे पढ़िए
शीतकाल के करीब तीन माह गुजर जाने के बाद भी वर्षा और अच्छी बर्फबारी देखने को नहीं मिली है। बीते दिनों मौसम खराब होने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाम मात्र की बर्फबारी हुई। जिस कारण शहर के पर्यटन कारोबारियों समेत समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के काश्तकार बेहद निराश थे। मगर अब बरसात के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बढ़ गए हैं। शहर में बीते तीन माह से पर्यटन कारोबारी बर्फबारी नहीं होने से निराश हैं। हर वर्ष बर्फबारी के बाद शहर का पर्यटन कारोबार भी चल पड़ता है। मगर इस बार कम बर्फबारी की वजह से कारोबारियों का काम मंदा पड़ा हुआ है।