3 lakh fine on bike stunt in uttarakhand आजकल ब्लॉगर अपना भौकाल बनाने के चक्कर में कई बार अपने और दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: uttarakhand bike stunt fine rs 3 lakh
देहरादून: तेज रफ्तार बाइक पर स्टंटबाजी करने का शौक रखने वाले सुधर जाएं। चंद लाइक्स के भूखे इन लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है। इधर वीडियो अपलोड हुआ नहीं कि तुरंत धर लिए जाओगे।
3 lakh fine on bike stunt in uttarakhand
शांतिभंग की कार्रवाई होगी, जेल भी जाना पड़ सकता है, यही नहीं जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये भरने होंगे। कुल मिलाकर घाटे का सौदा है। इसलिए अपनी जान बचाएं और पैसे भी। आजकल ब्लॉगर यूट्यूब और फेसबुक पर अपना भौकाल बनाने के चक्कर में कई बार अपने और दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं। उत्तराखंड में स्टंट के शौकीनों से पुलिस तीन लाख बतौर जुर्माना वसूलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है। ऐसे स्टंटबाजों का चालान किया जाएगा, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। दरअसल बीते दिनों एक ब्लॉगर ने यूट्यूब पर अपना वीडियो डाला था। जिसमें उसने बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगाई हुई थी, ये भी कह रहा था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
Uttarakhand bike stunt fine news
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने ये पोस्ट देखी तो उन्होंने आमजन की जिंदगी खतरे में डालने वाले ऐसे ब्लॉगर्स के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की इंटनेट मीडिया सेल की ओर से रैश ड्राइविंग कर अपने ब्लॉग में इस प्रकार के वीडियो अपलोड करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में 10 ब्लॉगरों को चिन्हित किया गया है, जिन पर शांति भंग की कार्रवाई करने के लिए थानों को अवगत कराया जा चुका है। इस अभियान के तहत रैश ड्राइविंग के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की जाएगी, 3 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं को शराब पीकर वाहन न चलाने और स्टंट, रेसिंग न कर निर्धारित रफ्तार में वाहन चलाने की सलाह दी है।