देहरादून समेत 4 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आज और कल प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि एवं बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए Uttarakhand weather report 25 January
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather news 25 january: Uttarakhand weather report 25 January
Image: Uttarakhand weather report 25 January

देहरादून: अब मौसम का हाल जान लेते हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand weather report 25 January

25 और 26 जनवरी को भी बारिश-बर्फबारी से राहत नहीं मिलेगी। दोनों दिनों में प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि एवं बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट है। मंगलवार को देहरादून-मसूरी के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय बूंदाबांदी हुई और घने बादल छाए रहे। देहरादून में सुबह-शाम बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है, हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। आगे पढ़िए अगले 48 घंटे में कहां कहां बारिश बर्फबारी हो सकती है।

अगले 48 घंटों के दौरान मौसम खराब रहेगा। इसे देखते हुए उत्तराखंड में सभी जिलों के डीएम एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर एवं हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बारिश की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं। कोल्ड डे कंडीशन बनी रह सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।