आज और कल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा छाया रह सकता है। पढ़िए Uttarakhand weather report
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 29 and 30 January
रुद्रप्रयाग: आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली है, जिससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज और कल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
Uttarakhand weather report 29 and 30 January
हालांकि मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा छाया रह सकता है। अगले पांच दिनों के मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। 28 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा, मैदानी इलाकों में कोहरा परेशान कर सकता है। 29 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासकर 2500 मीटर और उसे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 30 जनवरी को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
Uttarakhand weather report
30 जनवरी को 2200 मीटर एवं उसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 31 जनवरी को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 27 और 28 जनवरी को मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि 29 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में गरज के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार होने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी की वजह से 2500 से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर सड़कें बंद हो सकती हैं। बिजली और पानी की लाइनें प्रभावित हो सकती हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं। बर्फ जमने की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है। कुछ जगहों पर कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।