पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पढ़िए Uttarakhand weather report 29 January
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 29 January
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Uttarakhand weather report 29 January
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजधानी देहरादून और हरिद्वार के अलावा अन्य जनपदों में भी बारिश की संभावना है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शासन-प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। मौसम में आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से है। इसके चलते राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आगे पढ़िए
देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। देहरादून में डीएम सोनिका ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को आज सतर्क रहना होगा। यहां भारी बारिश हो सकती है, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं, इससे सड़कें बंद हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। आप भी सावधान रहें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। Uttarakhand weather report पढ़ते रहें