उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थी अब कमर कस लें, 2 मिनट में पढ़िए EXAM की पूरी डिटेल

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मदद के लिए वेबसाइट पर सैंपल पेपर अपलोड किए गए हैं, इन्हें देखकर छात्र बेहतर तैयारी कर सकते हैं, अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand board exam all detail : Uttarakhand Board Exam 2023 All Detail
Image: Uttarakhand Board Exam 2023 All Detail

देहरादून: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ध्यान दें। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की डेट के बारे में बड़ी जानकारी दी है।

Uttarakhand Board Exam 2023 All Detail

इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाएं कब से होंगी, ये भी बताया है। बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संस्थागत श्रेणी के 1,23,507 और व्यक्तिगत श्रेणी के 3,813 छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में बैठेंगे। हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के कुल 1,27,320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 1,30,022 और व्यक्तिगत श्रेणी के 2,088 छात्र पंजीकृत हैं। इंटर की परीक्षा में कुल 1,32,110 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आगे पढ़िए

परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए सैंपल पेपर भी ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। इसमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, ये भी बताया गया है। छात्र इन उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। इसके लिए छात्रों को www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में जाना होगा, जहां सैंपल पेपर देखे जा सकते हैं। वेबसाइट में 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 के मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई हैं। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं की डेट भी नोट कर लें। बोर्ड छात्रो की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।