Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में उत्तराखंड के नीब करौरी बाबा के कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे।
अब वे दोबारा से अध्यात्म की शरण मे आए हैं। दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशमझाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए। विराट की मां सरोज कोहली भी इस यात्रा में उनके साथ हैं। कोहली परिवार आज भी ऋषिकेश में ही रुकेगा। बता दें कि विराट-अनुष्का लगातार मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वृंदावन गए थे और उससे पहले भी वे नैनीताल के एक मंदिर में गए थे। तीनों ने आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। आगे देखिए तस्वीरें