Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। शहर के बीचों बीच से गुजरने वाली तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क का अब चौड़ीकरण होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 117 करोड़ की लागत से इस एनएच का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार ने बताया कि लालकुआं से हल्द्वानी तक सड़क फोरलेन है लेकिन तीनपानी से लेकर मंडी तक शहर से गुजरने वाली 2.2 किलोमीटर सड़क फोरलेन नहीं है जिस वजह से वहां रोज़ लंबा जाम लगता है। जिसको देखते हुए 2020 में मुख्यमंत्री ने इस सड़क को फोर करने की घोषणा की थी, जहां एनएच निर्माण की स्वीकृति हो गई है। पहले चरण में पेयजल और विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया होने जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एनएच निर्माण के दौरान वन भूमि के चलते निर्माण में तकनीकी दिक्कत आ रही थी जिसको दूर कर लिया गया है। सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी। इसके बीच में एक मीटर अलग से डिवाइडर भी होगा। इससे सड़क की कुल चौड़ाई 15 मीटर हो जाएगी जिससे यहां के लोगों को और पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।