Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के 4 जिलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने के साथ-साथ हिमस्खलन यानी एवलॉन्च आने की संभावना जताई गई है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलो में बर्फीली हवाएं चलने के साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। 2 फरवरी को ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।