Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक के दौरान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्काा शर्मा उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे।
साथ में बेटी वामिका भी थी। एक हफ्ते की शानदार यात्रा के बाद पूरा परिवार बुधवार को वापस लौट गया। विरुष्का और उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर उत्तराखंड की शानदार यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ नदी में अठखेलियां करते दिख रहे हैं। फोटो के शीषर्क में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा 'पहाड़ में पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं'। इन तस्वीरों में विराट-अनुष्का हेंवल नदी के किनारे चलते नजर आ रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें