आज उत्तराखंड के 5 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand weather report 06 February 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए 5 दिन के मौसम का अपडेट
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand weather February : Uttarakhand weather report 06 February
Image: Uttarakhand weather report 06 February

चमोली: उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का मौसम अपडेट आया है जिसके तहत अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में अगले 5 दिन आप भी सावधानी बरतें।

Uttarakhand weather report 06 February

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक उच्च हिमालई राज्यों में कहीं-कहीं पर हल्की बर्फबारी और बरसात हो सकती है जिस वजह से प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। बता दें कि सर्दियां जाने की कगार पर हैं और उससे पहले ही उत्तराखंड में हुआ फिर से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग में 5 दिनों का मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 6 फरवरी की बात करें तो 6 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के ऊँचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मैदानी क्षेत्री विशेषकर हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है।

7 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय उथले से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है | वहीं पहाड़ी जिलों में मौसम खराब रहेगा। 8 फरवरी को भी उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 9 फरवरी की बात करें तो 9 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊँचाई वाले स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 10 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग बागेश्वर, देहरादून एवं टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिला कर जाती जाती सर्दियां मौसम में उथल पुथल मचाते हुए जाएंगी, ऐसे में अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम की तमाम अपडेट के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।