Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
जहां पर लोग शादी के बाद सीधा घूमने का प्लान बनाते हैं वहीं पर हरिद्वार में एक लड़का शादी के बाद सीधा एग्जाम सेंटर परीक्षा देने पहुंच गया जिसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दूल्हा अपने नव विवाहित पत्नी के साथ में एग्जाम सेंटर पहुंचे और दूल्हे ने एलएलबी की परीक्षा दी जिसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए। इस दौरान उसकी पत्नी ने परीक्षा सेंटर के बाहर ही उसका इंतजार किया। आगे पढ़िए
दरअसल श्यामपुर गाजीवाली निवासी एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र तुलसी प्रसाद जोशी की बारात पांच फरवरी को हरियाणा के हिसार में बरवाला गाव गई थी। छह फरवरी को तुलसी प्रसाद की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा ज्वालापुर के कॉलेज में होनी थी । विवाह की रस्में पूरी करने के बाद तुलसी प्रसाद नवविवाहित पत्नी सिद्धि जोशी, अपनी बहन और बहनोई के साथ हिसार से सीधे कालेज पहुंचा और उसने प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी से दूल्हे लिबास में ही परीक्षा देने की अनमुति मांगी। छात्र की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने उसे परीक्षा देने की अनुमति दे दी।