पहाड़ में खूंखार होते जा रहे हैं बंदर, 4 साल के बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया

monkey attack child in Berinag पिथौरागढ़: बेरीनाग में खूंखार बंदर ने 4 वर्ष के मासूम का काट दिया कान, ग्रामीणों में आक्रोश
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
monkey attack cut ear child berinag: Monkey bites child ear in Pithoragarh Berinag
Image: Monkey bites child ear in Pithoragarh Berinag

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील क्षेत्र के कांडे किरौली में बंदर ने एक बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Monkey attack child in Berinag

बंदर ने हमला कर एक चार वर्षीय बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया। हादसे के बाद से क्षेत्रवासियों के बीच आक्रोश साफ झलक रहा है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने बंदरों के बढ़ते आतंक की कोई सुध नहीं ली तो वे सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। बता दें कि घायल मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस क्षेत्र में बंदर के हमले की यह पहली घटना नहीं है। कई बार पहले भी बंदर ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा चुके हैं और उनके ऊपर हमला कर चुके हैं मगर उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई भी सुध नहीं ली गई है।

तमाम घटनाओं के बाद भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को कोई पहल नहीं होने से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। बता दें कि 4 वर्षीय शिवांशु कांडे किरौली निवासी सुरेश सिंह कार्की का पुत्र है जो कि बीते दिन घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक बंदर ने बच्चे पर हमला बोल दिया और बच्चे का बायां कान बंदर ने काटकर अलग कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर लोगों ने बंदर को खदेड़ा। तुरंत ही बच्चे को एक निजी अस्पताल में लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रभा पंत ने बताया कि कांडे किरौली में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर इससे पहले भी कई महिलाओं और बुजुर्गों को घायल कर चुके हैं।