Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर हमारी चिंता और सावधानी जरूर खत्म हो गई है।
मास्क घर के किसी कोने में पड़े हैं तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग गुजरे जमाने की बात लगती है, ये लापरवाही हमें बड़े खतरे की ओर ले जा रही है। उत्तराखंड में सोमवार को अचानक कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सकते में है। पिछले काफी समय से प्रदेश में कोरोना के केस कम हो गए थे, लेकिन सोमवार को अल्मोड़ा और देहरादून से एक बार फिर डराने वाली खबर आई। बीते दिन अल्मोड़ा में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए। इसी तरह देहरादून में भी 2 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह अब राज्य में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 15 हो गए हैं। आगे पढ़िए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर 2.31 फीसदी रही, जो कि रविवार को शून्य थी। सचिव स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार सतर्क है। सोमवार को 475 सैंपलों की जांच की गई। अभी राज्य में कोरोना संक्रमण के 15 मरीज हैं, जबकि दो संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य कोविड कंट्रोल के प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमित मरीजों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी संक्रमितों का इलाज होम आईसोलेशन में चल रहा है।