देहरादून से आज की बड़ी खबर, ITBP जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली

ITBP jawan shot himself in Dehradun बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से खुद पर गोली चलाई। साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
dehradun itbp jawan shot himself: ITBP jawan shot himself in Dehradun
Image: ITBP jawan shot himself in Dehradun

देहरादून: सेना और सुरक्षा बलों में तैनात जवानों में डिप्रेशन और खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देहरादून में एक ऐसी ही घटना सामने आई है।

ITBP jawan shot himself in Dehradun

यहां आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, हालांकि वो इस में सफल नहीं हो सका। जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सीमाद्वार क्षेत्र की है, जहां आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से खुद पर गोली चलाई, हालांकि जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।

ये भी पता चला है कि जवान पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि वो आत्मघाती कदम उठा लेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल का नाम सिद्धिराम गौड़ है। बुधवार को उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में डिप्टी कमांडेंट विपिन मिश्रा ने वसंत विहार थाने में सिद्धिराम के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।