उत्तराखंड: आर्मी भर्ती के लिए एक्सरसाइज कर रहा था 18 साल का पारस, अचानक हुई मौत

Pithoragarh Paras Kasnyal Death News युवक को 3 माह बाद मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए कोर्स करने मुंबई जाना था।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
pithoragarh paras kasnyal: Pithoragarh Paras Kasnyal Died Due To Heart Attack While Exercise
Image: Pithoragarh Paras Kasnyal Died Due To Heart Attack While Exercise

पिथौरागढ़: एक वक्त था जब माना जाता था कि हार्ट अटैक सिर्फ उम्रदराज लोगों को आता है, पर अब ऐसा नहीं रहा। युवाओं और बच्चों में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं।

Pithoragarh Paras Kasnyal Death News

पिथौरागढ़ में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे पूर्व प्रधान के 18 साल के बेटे की अचानक मौत हो गई। शुक्रवार को वो देव सिंह मैदान में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी वो बेहोश हो गया, अस्पताल लाए जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है, हालांकि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। युवक को 3 माह बाद मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए कोर्स करने मुंबई जाना था। मृतक पारस कसन्याल कासनी क्षेत्र में रहता था। उसके पिता मनोज कसन्याल पूर्व प्रधान रह चुके हैं।

शुक्रवार को पारस अपने साथियों के साथ करीब 5 किलोमीटर दूर से दौड़ लगाकर देव सिंह मैदान पहुंचा। ये पारस का रोज का रूटीन था। बताया जा रहा है कि वो मैदान में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मैदान से कुछ दूरी पर एक्सरसाइज कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेहर सहित अन्य लोगों ने पारस को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब 1 घंटे बाद युवक की मौत हो गई। युवा पारस की मौत से हर कोई सदमे में है, साथ ही हैरान भी। लोगों ने बताया कि पारस पूरी तरह स्वस्थ था। वो लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वो हर रोज गांव से देव सिंह मैदान तक दौड़ लगाकर ही पहुंचता था। यहां आपको इंडियन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के बारे में भी बताते हैं। इसके अनुसार देश में हार्ट अटैक के 50 फीसदी रोगी 50 वर्ष से कम आयु के होते हैं। 25 फीसदी हार्ट अटैक के रोगी 40 वर्ष से कम उम्र के होते हैं। 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हार्ट अटैक के रोगियों में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अनियमित जीवन शैली, स्ट्रेस, सिगरेट-शराब का सेवन और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल है।