देहरादून में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, 27 नाबालिग लड़कों पर लगा 25-25 हजार जुर्माना..बाइकें सीज

Dehradun minor boy bike challan सड़कों पर फर्राटा भर रहे नाबालिगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है, परिजनों से जुर्माना भी वसूल रही है, लेकिन लोग सुधर नहीं रहे।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun minor challan 25 thousand: Dehradun minor boy bike challan 25-25 thousand rupees
Image: Dehradun minor boy bike challan 25-25 thousand rupees

देहरादून: नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले अभिभावक न सिर्फ उनकी बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं।

Dehradun minor boy bike challan

सड़कों पर फर्राटा भर रहे नाबालिगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है, परिजनों से जुर्माना भी वसूल रही है, लेकिन लोग सुधर नहीं रहे। सोमवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 27 नाबालिग छात्रों के वाहन सीज किए गए। इन पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। सड़क पर वाहन दौड़ा रहे इन बच्चों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वो सॉरी कह कर जुर्माना न वसूलने की मिन्नतें करने लगे, कई तो रोने भी लगे। इन दिनों देहरादून में ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन अधिनियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। सोमवार को सीपीयू ने सुबह के समय राजपुर रोड, ईसी रोड, घंटाघर, रेसकोर्स, डालनवाला और हाथीबड़कला समेत विभिन्न इलाकों में ऑपरेशन मॉर्निंग स्टॉर्म चलाया चलाया।

इस दौरान कुल 80 चालान किए गए। जिनमें 27 वाहन नाबालिक छात्रों के थे। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही वाहन चलाने वाले नाबालिगों के परिजनों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बाकी 53 वाहनों का भी एमवी एक्ट की धाराओं में चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्य और अभिभावकों से लगातार अपील की जा रही है कि नाबालिगों को वाहन चलाने न दें। जो अभिभावक नाबालिग बच्चों को गाड़ी की चाबी दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद शहर में कई नाबालिग छात्र वाहन दौड़ाते पकड़े जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था में सुधार करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।