Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: ऑनलाइन गेम का क्रेज इतना बढ़ गया है कि तकरीबन हर घर में बच्चे ऑनलाइन गेम्स के पीछे जैसे पागल से हो गए हैं। बच्चे इन ऑनलाइन गेम्स में कंप्यूटर के साथ और भी चीजें इस्तेमाल करते हैं जिनमें बंदूक, स्टीयरिंग इत्यादि शामिल हैं।
रुड़की में एक बच्चे को ऑनलाइन गेम्स और उसके हथियार खरीदने का इस कदर शौक चढ़ा कर उसने अपने पिता का बैंक अकाउंट ही खाली कर दिया। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब बच्चे के अभिभावक साइबर ठगी होने की आशंका में कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पैसे किसी ठग ने नहीं, बल्कि इंटरनेट बैकिंग के जरिये उनके ही बच्चे ने की थी। सभी ट्रांजेक्शन ऑनलाइन गेम की मिली है। बता दें कि कोतवाली रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक दंपति मंगलवार को कोतवाली रुड़की पहुंचे। दंपति ने बताया कि उनके खाते से कोई लगातार रुपये निकाल रहा हैं।
कुछ दिन पहले 10 हजार रुपये निकल गए थे। अब 14 हजार रुपये निकल गए हैं। जबकि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। मामले की जांच में सच सामने आया और पुलिस ने रुपये निकलने की ट्रांजेक्शन देखी तो पता चला कि सारे रुपये ऑनलाइन गेम के लिए हथियार खरीदने लगाए खर्च किये गए हैं। इंटरनेट बैकिंग से यह रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने आगे जांच बढ़ाई तो पता चला कि दंपति का बेटा फ्री फायर नाम का एक ऑनलाइन गेम खेलता है और उसी गेम में जीतने के लिए उसने अपने पिता के अकाउंट से पैसे चुराए। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति को लगा था कि उनके पैसे कोई साइबर ठग निकाल रहा है मगर जांच में पता लगा कि उनका खुद का बेटा ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए उनके अकाउंट से पैसे निकाल रहा था।