Kotdwar Vijay Kumar Gaur missing in Turkey तुर्की में earthquake के चलते हुए विनाश के बाद 10 भारतीय लापता हैं। इनमें उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार गौड़ भी शामिल हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Kotdwar Vijay Kumar Gaur missing after Turkey earthquake
कोटद्वार: तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Kotdwar Vijay Kumar Gaur missing in Turkey
तुर्की में हुए earthquake के बाद 10 भारतीय लापता हैं। इनमें उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार गौड़ भी शामिल हैं। विजय का परिवार कोटद्वार में रहता है। जब से तुर्की में भूकंप आया है, तब से विजय की कोई खबर नहीं मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि विजय के फोन पर घंटी जा रही है, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा। विजय 22 जनवरी को कंपनी के काम से तुर्की गए थे। जिस होटल में विजय रुके थे, उसकी इमारत भी ध्वस्त हो गई है। विजय कुमार मूलरूप से जयहरीखाल ब्लॉक के दकसुण गांव के रहने वाले हैं। आगे पढ़िए
Kotdwar Vijay Kumar Gaur missing
वो बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। विजय के बड़े भाई अरूण के मुताबिक 22 जनवरी को कंपनी के काम से तुर्की जाने वाले विजय वहां एक होटल में रुके हुए थे, जो कि 6 फरवरी को आए भूकंप के दौरान ध्वस्त हो गया। तब से विजय लापता है। विजय के परिवार में पत्नी और छह साल का मासूम बेटा है। पत्नी पिंकी रो-रोकर बेसुध हो गई है। विजय ने अपने परिजनों से आखिरी बार 5 फरवरी को बात की थी। उनके परिजनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को लेटर लिखकर विजय को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई है। कोटद्वार तहसील में भी विजय के लापता होने की सूचना दी गई है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया था, लेकिन वहां से भी विजय को लेकर अब तक कोई खबर नहीं मिल सकी है।