Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है।
अगर आपने अपनी ओएमआर आंसर शीट पर अंगूठे का निशान न लगाया तो मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। यानी आप भर्ती से बाहर हो जाएंगे। 19 अप्रैल को इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा होने जा रही है। ऐसे में आयोग ने ये निर्देश जारी किए। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे। ये एक छंटनी परीक्षा ह और इसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में चार सवालों के गलत जवाब देने पर एक अंक काटा जाएगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को अपने OMR शीट पर अंगूठे का निशान जरूर लगाना होगा। महिला अभ्यर्थियों को दायें अंगूठे और पुरुष अभ्यर्थियों को बायें अंगूठे का निशान लगाना होगा। ऐसा नहीं किया तो ओएमआर आंसर शीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।