उत्तराखंड: यहां कोरोना बरपा रहा है कहर, 2 दिन में 18 लोग मिले पॉजिटिव..इलाके में हड़कंप

Almora coronavirus उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बढ़ रहा है कोरोना, तीन दिनों में 18 मरीजों मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग आया हरकत में
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand coronavirus : uttarakhand almora coronavirus 18 people positive
Image: uttarakhand almora coronavirus 18 people positive

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

Almora coronavirus 18 people positive

यहां बीते बुधवार को क्षेत्र में दो नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है और इसी के साथ तीन दिन के भीतर 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे लोग डरे हुए हैं। दरअसल इन दिनों सोमेश्वर समेत अल्मोड़ा के कई क्षेत्रों में लोगों को वायरल फीवर की शिकायत हो रही है और वे बुखार की चपेट में आ रहे है। इसके बाद विभाग की ओर टेस्टिंग की गई तब क़ई लोगों में कोविड की पुष्टि हुई। सोमेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में आशा, आशा फैसिलेटर और ओपीडी को आए सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं बुधवार को भी अस्पताल में उपचार को पहुंचे 20 मरीजों की जांच की गई जिनमें से 2 में कोविड की पुष्टि हुई। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों से कोरोना जांच को सैंपल लिए हैं।

बता दें कि लंबे वक्त से सोमेश्वर में एक भी कोविड केस नहीं आया। मगर पिछले कुछ दिनों से सोमेश्वर के कुछ स्कूलों में बच्चों में वायरल फीवर की शिकायत सामने आ रही थी । सोमवार को जांच के दौरान सोमेश्वर के राइंका सलौंज के नौ बच्चे और मंगलवार को अल्मोड़ा अस्पताल में जांच के लिए गए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के आठ लोग रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। बीते बुधवार को भी दो मरीज पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने की अपील की है और इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग लगातार टेस्टिंग कर रहा है और होम आइसोलेट होने में लोगों की मदद भी कर रहा है।