देहरादून में बेरोजगार युवाओं-पुलिस के बीच घमासान, लाठीचार्ज-पथराव से बिगड़े हालात..देखिए वीडियो

Youth clash with police in Dehradun आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर चक्का जाम तक हो गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
dehradun youth police lathicharge: Unemployed youth clash with police in Dehradun
Image: Unemployed youth clash with police in Dehradun

देहरादून: देहरादून में भर्ती धांधली के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन जारी है।

Youth clash with police in Dehradun

सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर चक्का जाम तक हो गया है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ युवाओं की नारेबाजी जारी है। राजधानी देहरादून में हजारों की तादाद में युवाओं ने राजपुर रोड को पूरी तरह जाम कर कर दिया है।बेरोजगारों को समझाने पहुंचे अधिकारियों के पसीने छूट गए। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गांधी पार्क के बाहर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज कर दिया। आपको बता दें कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज। इसके जवाब में बेरोजगार युवाओं ने पुलिस पर किया पथराव। आगे देखिए वीडियो

देहरादून पुलिस की कल रात की कार्रवाई ने बेरोजगारों युवाओं को खासा नाराज कर दिया है। यही वजह है कि बेरोजगारों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।मौके पर पहुंचे एसएसपी, डीआईजी गढ़वाल, और यहां तक की डीएम ने भी युवाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और युवाओं के बीच रह रह कर तीखी नोंक झोंक भी हो रही है और अब यह आंदोलन इतना बढ़ गया है कि पुलिस के द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है जिसके बाद कई लोग घायल हो गए है l

  • Youtube सब्सक्राइब करें: