अभी अभी: कल बंद रहेगा उत्तराखंड, बेरोजगार संघ ने किया बड़ा ऐलान

Unemployed union announced Uttarakhand bandh आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर चक्का जाम तक हो गया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
dehradun lathi charge: Unemployed union announced Uttarakhand bandh
Image: Unemployed union announced Uttarakhand bandh

देहरादून: देहरादून में भर्ती धांधली के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन जारी है।

Unemployed union announced Uttarakhand bandh

सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर चक्का जाम तक हो गया है। गांधी पार्क के बाहर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज कर दिया। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब कल बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड बंद का ऐलान कर दिया है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ युवाओं की नारेबाजी जारी है। राजधानी देहरादून में हजारों की तादाद में युवाओं ने राजपुर रोड को पूरी तरह जाम कर कर दिया है। बेरोजगारों को समझाने पहुंचे अधिकारियों के पसीने छूट गए। आपको बता दें कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज। आगे पढ़िए

police unemployed clash dehradun

इसके जवाब में बेरोजगार युवाओं ने पुलिस पर किया पथराव। आगे देखिए वीडियोदेहरादून पुलिस की कल रात की कार्रवाई ने बेरोजगारों युवाओं को खासा नाराज कर दिया है। यही वजह है कि बेरोजगारों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।मौके पर पहुंचे एसएसपी, डीआईजी गढ़वाल, और यहां तक की डीएम ने भी युवाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और युवाओं के बीच रह रह कर तीखी नोंक झोंक भी हो रही है और अब यह आंदोलन इतना बढ़ गया है कि पुलिस के द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है जिसके बाद कई लोग घायल हो गए है l