Dehradun Section 144: देहरादून वाले ध्यान दें! यहां लागू हुई धारा 144..भारी पुलिस फोर्स तैनात

Dehradun Section 144 बेरोजगारों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
dehradun section 144: Dehradun unemployed youth protest section 144
Image: Dehradun unemployed youth protest section 144

देहरादून: देहरादून में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इसके विरोध में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज प्रदेश बंद का आह्वान किया है।

Section 144 implemented in Dehradun

बेरोजगारों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने कहा कि जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, तब तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी। संबंधित इलाके में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगी है। बता दें कि बुधवार और गुरुवार को प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ पुलिस ने बर्बरता की। ये सभी युवा भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली के चलते सड़कों पर उतरे थे। आगे पढ़िए

Dehradun unemployed youth protest

मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने सड़कों पर जाम लगा दिया था। जिस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। पुलिस के लाठीचार्ज में कई युवा घायल हुए हैं। बेरोजगार युवाओं ने आज उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके अनुसार, शुक्रवार को बेरोजगार और उनके अभिभावकों के देहरादून में इकट्ठा होने की संभावना है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन देहरादून में धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इस परिधि में लाठी, डंडे, बंदूक, हॉकी स्टिक, तलवार आदि नहीं ला सकता है। उधर, देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में युवाओं ने गीता पाठ शुरू कर दिया है। वहीं युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंक कर विरोध जताया।