Uttarakhand weather report 10 February उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक किया येलो अलर्ट जारी, हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Image: Uttarakhand weather report 10 February
चमोली: उत्तराखंड में सर्दियां जाने की कगार पर हैं मगर जाते-जाते मौसम एक बार फिर से बिगड़ता हुआ नजर आ सकता है।
Uttarakhand weather report 10 February
उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। चलिए आपको बता दें कि मौसम विभाग ने किन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आगे जानिए किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब भी हल्की हल्की ठंड पड़ रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी नामात्र की हुई है। मगर एक बार फिर मौसम बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।