उत्तराखंड: डीजे पर डांस कर रहे युवक को किसी ने गोली मार दी, शादी के बीच पसरा मातम

Youth shot at wedding in Roorkee दोस्तों संग शादी में गया युवक डीजे पर डांस कर रहा था, लेकिन किसे पता था कि अगले ही पल उसे अस्पताल ले जाना पड़ जाएगा।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
roorkee wedding dj firing: Youth shot at wedding ceremony in Roorkee
Image: Youth shot at wedding ceremony in Roorkee

रुड़की: रुड़की में शादी समारोह के दौरान गोली चल गई।

Youth shot at wedding in Roorkee

गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त पीड़ित युवक डीजे पर डांस कर रहा था, लेकिन किसे पता था कि अगले ही पल उसे अस्पताल ले जाना पड़ जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। डांस कर रहे युवक को अचानक किसी ने गोली मार दी। युवक खून से लतपथ होकर नीचे गिर गया। युवक को लहूलुहान देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव की है। आगे पढ़िए

यहां सिविल लाइंस कोतवाली के माहीग्रान बंधा रोड निवासी शाहरुख गुरुवार को अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि शादी में डीजे पर डांस करते वक्त उसे संदिग्ध हालत में गोली लग गई। पेट मे गोली लगने से शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को भगवानपुरा के आरोग्य अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और डॉक्टर से बातचीत कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई। युवक को गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में कलियर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।