आज उत्तराखंड के 7 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Uttarakhand weather report 11 February जिन जिलों में आज मौसम खराब रहेगा उनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather report : Uttarakhand weather report 11 February
Image: Uttarakhand weather report 11 February

टिहरी गढ़वाल: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज देहरादून समेत सात जिलों में बारिश की संभावना है।

Uttarakhand weather report 11 February

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। जिन जिलों में आज मौसम खराब रहेगा उनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटे सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। चमोली में शुक्रवार की शाम से बारिश का दौर जारी है। यहां औली, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, फूलों की घाटी, गोरसों सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। आगे पढ़िए

निचले इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। शाम को बारिश और बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। मसूरी में भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। बीते दिन यहां अधिकतम तापमान गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से मसूरी में गर्मी का अहसास हो रहा था, जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पैक कर दिए थे, लेकिन बीते दिन अचानक हुई बारिश के बाद गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकल आए। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण सोनगाड़ से लेकर गंगोत्री के बीच करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। मार्ग को खोलने की कवायद जारी है। बदरीनाथ और केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।