उत्तराखंड में एक विवाह ऐसा भी, विदाई से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन घर से निकली तो जरूर, लेकिन ससुराल नहीं कॉलेज के लिए। आज हर कोई दुल्हन अंजलि की तारीफ कर रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
roorkee bride wedding exam : Bride went to give exam after marriage in Roorkee
Image: Bride went to give exam after marriage in Roorkee

रुड़की: रुड़की के एक कॉलेज में बीते दिन हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला।

Bride went to give exam after marriage in Roorkee

यहां एक छात्रा दुल्हन की पोशाक में परीक्षा देने पहुंची तो उसे देख सब हैरान रह गए। हर कोई दुल्हन के फैसले की तारीफ करता दिखा जो कि विदाई के बाद ससुराल न जाकर सीधे परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान दूल्हा उसका इंतजार करता रहा। घटना लक्सर की है। जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद राजेश नौटियाल की बेटी अंजलि नौटियाल की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसके बाद दुल्हन घर से बाहर निकली तो लेकिन ससुराल न जाकर सीधे गर्ग पीजी कॉलेज पहुंच गई। अंजलि बीकॉम की छात्रा हैं। शुक्रवार को उसका बीकॉम फिफ्थ सेमेस्टर का पेपर था। आगे पढ़िए

अंजलि की शादी रामनगर के आशुतोष के साथ हुई है। गुरुवार देर रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन अंजलि ने परीक्षा देने के लिए कॉलेज जाने की बात कही। पति आशुतोष और अन्य ससुराल वालों ने भी दुल्हन के फैसले का सम्मान किया और इस तरह दुल्हन पेपर देने के लिए कॉलेज पहुंची। इस दौरान दूल्हा कॉलेज के बाहर दुल्हन का इंतजार करता रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ चली गई। अंजलि के इस कदम की हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा। कॉलेज के निदेशक संजीव गर्ग और प्राचार्य राजेंद्र अग्रवाल ने भी अंजलि के हौसले को सराहा और उसे आशिर्वाद दिया। अंजलि ने कहा कि शादी जरूरी है, लेकिन अपने भविष्य के लिए परीक्षा भी जरूरी है। मुझे खुशी है कि मेरे इस फैसले में सभी ने मेरा साथ दिया।