Case filed against protesters in Dehradun पुलिस ने पहले बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं और अब कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Case filed against 4000 protesters in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने बेरोजगार युवाओं के साथ जो किया, उससे प्रदेशभर में आक्रोश है।
Case filed against protesters in Dehradun
जगह-जगह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पुलिस ने पहले बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं और अब कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक खबर के मुताबिक गांधी पार्क में गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले करीब चार हजार बेरोजगारों के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा और सड़क जाम करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 13 प्रदर्शनकारी नेताओं को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। शुक्रवार शाम तक सभी आरोपियों को पंडितवाड़ी चौकी में रखा गया। इतना ही नहीं बुधवार रात को हुए घटनाक्रम को लेकर भी बेरोजगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि गुरुवार को बेरोजगारों ने भर्ती घपलों की सीबीआई जांच समेत तमाम मांगों को लेकर गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान सड़क पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने भी बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं।
डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस मामले में शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी की तरफ से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोप है कि बेरोजगारों ने पहले राजपुर रोड पर जाम लगाया, फिर घंटाघर पर जाम लगाने की कोशिश की। शाम को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। जिसमें कई जवानों को चोट आई और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हमले में जिन पुलिसकर्मियों को चोट आई है, उनमें सीओ सिटी भास्कर लाल शाह, इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह, धारा चौकी इंचार्ज विवेक राठी, एसआई विजय प्रताप, विनयता चौहान, सीमा कोहली, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और विनोद राणा आदि शामिल हैं। मामले में प्रदर्शनकारी रमेश तोमर, अमित कुमार, संदीप, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, सुपाराम और अमन चौहान समेत 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को हुए प्रदर्शन को लेकर भी एसएसआई कोतवाली प्रमोद शाह की ओर से बेरोजगारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।