उत्तराखंड के लिए तुर्की से आई बुरी खबर, भूकंप के मलबे से बरामद हुआ विजय गौड़ का शव

kotdwar vijay gaur died in turkey earthquake विजय का शव होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जबकि दूसरी मंजिल से विजय का सामान मिला है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kotdwar vijay kumar gaur: uttarakhand kotdwar vijay gaur died in turkey earthquake
Image: uttarakhand kotdwar vijay gaur died in turkey earthquake

कोटद्वार: भूकंप त्रासदी का सामना कर रहे तुर्किये से उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर आई है।

kotdwar vijay gaur died in turkey earthquake

तुर्किए में भूकंप के बाद से लापता चल रहे उत्तराखंड निवासी विजय कुमार गौड़ की निधन की पुष्टि हुई है। विजय के निधन का समाचार मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। कोटद्वार के सुखरो निवासी विजय कुमार गौड़ 36 साल के थे। वो तुर्किए के एक होटल में ठहरे हुए थे। 6 फरवरी को आए भूकंप में वो होटल भी ध्वस्त हो गया था, जिसमें विजय रुके हुए थे। तब से वो लापता थे। अब मलबे से उनका शव बरामद किया गया है। भारतीय दूतावास ने युवक की फोटो परिजनों को भेजी थी, परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद शव को भारत लाए जाने की तैयारी है। विजय बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे।

उनका परिवार मूलरूप से जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण का रहने वाला है, वर्तमान में परिवार कोटद्वार में रह रहा है। परिजनों ने बताया कि विजय के शव की शिनाख्त हाथ पर बने ओम से हुई। विजय का शव होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जबकि दूसरी मंजिल से विजय का सामान मिला है। संभावना जताई जा रही है कि होटल से भागने के दौरान विजय मलबे में दब गया होगा। विजय का शव इस्तांबुल लाया जाएगा। इसके बाद वहां से दिल्ली और उसके बाद कोटद्वार लाया जाएगा। बता दें कि भूकंप से प्रभावित तुर्किये के इलाकों में 10 भारतीय फंसे हुए हैं, हालांकि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक नागरिक के लापता होने के बारे में पता चला था। दुर्भाग्य से वो लापता नागरिक विजय गौड़ थे। भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।