उत्तराखंड में सड़क पर नाच रहे बारातियों को स्कॉर्पियो ने कुचला, 1 मौत 31 घायल..देखिए वीडियो

Scorpio hit many people in Haridwar घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। देखिए वीडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar scorpio hit people video: Uncontrollable Scorpio hit many people in Haridwar Bahadarabad
Image: Uncontrollable Scorpio hit many people in Haridwar Bahadarabad

हरिद्वार: उत्तराखंड में शादी समारोहों के दौरान हर दिन दुखद हादसे हो रहे हैं।

Scorpio hit many people in Haridwar

गुरुवार को शादी समारोह में डीजे पर नाच रहे युवक को किसी ने गोली मार दी थी, अब बहादराबाद में घुड़चढ़ी के दौरान एक स्कॉर्पियो ने बारातियों को कुचलने की कोशिश की। हादसे में एक गरीब बैंडवाले की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को बुरी तरह पीट दिया। जानकारी के मुताबिक धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय एक स्कॉर्पियो कार ने बारातियों को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनौरी की ओर जा रही थी। हादसे में एक बैंडवाले की जान चली गई। मृतक का नाम सागर बताया जा रहा है, वो रायसी थानाक्षेत्र का रहने वाला था। घटना से गुस्सााई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगे देखिए वीडियो

पुलिस समय पर न पहुंचती तो हालात बेकाबू हो जाते। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हादसा हुआ है। यहां कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच जाफरा के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से खड्ड में उतर गई। एक्सीडेंट में 12 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कोटद्वार के मोहल्ला कौड़िया के रहने वाले हैं। ये सभी एक युवक के विवाह की तिथि तय करने जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम मंडावर गए थे। देर रात वापस लौटते वक्त इनकी बस का एक्सीडेंट हो गया। बस में 25 लोग सवार थे।