Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नाबालिग के परिजन अब उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना चंद्रेश्वरनगर की है। यहां क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। माता-पिता और परिजन पहले उसे आसपास तलाशते रहे, लेकिन जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो वो पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। महिला ने बताया कि नाबालिग को उसका पति सोनू कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आगे पढ़िए
जांच में पता चला की सोनू कुमार की नजर लंबे वक्त से नाबालिग पर थी। उसने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। बीते दिनों वो उसे अपने साथ भगाकर ले गया। दोनों कहां गए हैं, फिलहाल ये पता नहीं चल सका है। बेटी के लापता होने के बाद उसके माता-पिता बेहद परेशान हैं। सोनू कुमार की पत्नी ने भी सोनू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जो कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। नाबालिग की बरामदगी की कोशिशें जारी हैं।