गढ़वाल में लामबगड़ के पास ग्लेशियर टूटा, लोगों के दिलों में दहशत..देखिए वीडियो

Glacier broke in Lambagad of Chamoli घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। देखिए वीडियो
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
chamoli glacier video : Glacier broke in Lambagad of Chamoli district
Image: Glacier broke in Lambagad of Chamoli district

चमोली: चमोली जिले से हर दिन चिंता बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं। जोशीमठ शहर भूधंसाव की जद में है। बीते 30 जनवरी को यहां मलारी गांव में हिमस्खलन हुआ और अब बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास ग्लेश्यिर टूटने की घटना सामने आई है।

Glacier broke in Lambagad of Chamoli

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। हालांकि आपदा प्रबंधन अधिकारी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। जोशीमठ में बढ़ती दरारों के बीच लामबगड़ में जेपी बैराज के पास ग्लेशियर टूटने की घटना हुई। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। राहत इस बात की रही कि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। माना जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण यह घटना हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक शनिवार शाम को लामबगड़ में जेपी बैराज के निकट नाले में एकाएक पानी बढ़ गया। ग्लेशियर टूटने के बाद यह पानी पिघलकर एक नाले में आया। आगे देखिए वीडियो

Lambagad Glacier Broken Video

कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में बदरीनाथ हाईवे को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई बर्फबारी के चलते यह घटना हुई। ग्लेशियर टूटने के बाद यह पानी नाले से बहता हुआ नीचे की ओर आया, जो कि सामान्य घटना है। बता दें कि बीते 30 जनवरी को भी जिले के मलारी गांव के पास ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हिमकणों का कुहांसा छा गया था। शनिवार को चमोली में 12 दिन के भीतर ग्लेशियर टूटने की घटना दूसरी बार सामने आई है। हालांकि जहां ग्लेशियर आया वहां मानव आवाजाही नहीं होने से किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। जहां ये ग्लेशियर टूटा वह जगह विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के बैराज से कुछ दूरी पर है।