Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: 9 फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हुई थी। इसके बाद बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बॉबी पंवार समेत बाकी युवाओं की जमानत पर सुनवाई आज फिर टल गई। अभियोजन पक्ष ने पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए वक्त मांगा था। सीजेएम कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन का वक्त दिया है। अब मामले की सुनवाई बुधवार यानी कल होगी। उधर बॉबी समेत बाकी साथियों की रिहाई की मांग को लेकर युवाओं की शहीद स्थल पर धरना जारी है। 9 फरवरी को गांधी पार्क में पत्थऱबाजी औऱ लाठीचार्ज की घटना के बाद पुलिस ने बॉबी पंवार समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी की जमानत के लिए 11 फरवरी को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई थी। आगे पढ़िए
मंगलवार को फिर जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। एक्सरे में समय लग रहा है, इसलिए कुछ और वक्त दिया जाए। इस पर सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन का वक्त दिया है। अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने किसी भी जमानत प्रार्थनापत्र को सात दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। बचाव पक्ष का तर्क था कि अभियोजन जानबूझकर आरोपियों की जमानत को टालना चाहता है। यही कारण है कि केस डायरी और विवेचना अधिकारी को नहीं बुलाया गया।