गढ़वाल के एक दुकानदार की लगी बंपर लॉटरी, ड्रीम 11 पर टीम बनाकर रातों-रात बना करोड़पति

Ravindra Negi became crorepati in Dream 11 रुद्रप्रयाग के रहने वाले रवींद्र नेगी की किस्मत रातों-रात बदल गई और वो करोड़पति हबन गए।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
rudraprayag ravindra negi carorpati dream 11: Rudraprayag Ravindra Negi became crorepati in Dream 11
Image: Rudraprayag Ravindra Negi became crorepati in Dream 11

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के रहने वाले रवींद्र नेगी की किस्मत रातों-रात बदल गई और वो करोड़पति बन गए।

Ravindra Negi became crorepati in Dream 11

जी हां मंगलवार सुबह से ही रविन्द्र नेगी फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। रविन्द्र नेगी ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर एक करोड़ का ईनाम जीता है। आपको यहां ये भी बता दें कि पाकिस्तान सूपर लीग का पहला मुकाबला सोमवार की शाम लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में लाहौर की टीम ने 175 रन बनाए जवाब में मुल्तान के सुल्तान टीम 174 रन ही बना सकी। उधर, लाहौर की एक रन से जीत हुई और इधर रुद्रप्रयाग के दुकानदार रविन्द्र नेगी की किस्मत खुल गई। रवींद्र नेगी ने दो टीमें लगाई थी, जिसमें से एक टीम ने लीग में पहला स्थान प्राप्त किया। इस तरह से वो करोड़पति बन गए। धनराशि जीतने के कुछ दिन बाद ही ड्रीम 11 द्वारा टैक्स काटकर खाते में ईनाम की रकम भेज दी जाती है। खैर, रवींद्र की इस लॉटरी से उनके दोस्त परिवार भी खुश हैं।