उत्तराखंड: वैलेंटाइन डे पर पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी, किडनी डोनेट कर बचाई जान

Kotdwar preeti donate kidney for husband प्रीति ने पति की जान बचाकर सावित्री-सत्यवान की कहानी को एक बार फिर से जीवंत कर दिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kotdwar Preeti donated kidney: Kotdwar Preeti donated kidney to her husband
Image: Kotdwar Preeti donated kidney to her husband

कोटद्वार: वैलेंटाइन डे पर हजारों युवाओं ने फूल और गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उत्तराखंड की रहने वाली एक पत्नी ने वैलेंटाइन डे पर अपने पति के लिए कुछ ऐसा किया कि हर कोई उनकी मिसाल दे रहा है।

Kotdwar preeti donate kidney for husband

प्रीति राणा नाम की युवती ने वैलेंटाइन डे के दिन अपने पति को किडनी डोनेट कर उन्हें नई जिंदगी दी। कोटद्वार निवासी प्रीति के पति अमिताभ राणा को लंबे समय से गुर्दा रोग समस्या थी। प्रीति से पति का दर्द देखा नहीं गया और उन्होंने पति को किडनी डोनेट करने की इच्छा जताई। वैलेंटाइन डे पर श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के यूरोलॉजी व नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम ने मिलकर मरीज का सफल किडनी प्रत्यारोपण किया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीज का किडनी प्रत्यारोपण किया गया। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत पहले भी किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। प्रीति ने पति की जान बचाकर सावित्री-सत्यवान की कहानी को एक बार फिर जीवंत कर दिया। आगे पढ़िए

Kotdwar Preeti Kidney Donation

आज के वक्त में जबकि रिश्ते बेमानी से होकर रह गए हैं। छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते बिखर कर तलाक की दहलीज पर पहुंच जाते हैं, ऐसे वक्त में प्रीति ने पति के लिए वो कर दिखाया, जिसके लिए बड़ी हिम्मत की जरूरत होती है। प्रीति के पति अमिताभ राणा 7 महीने से डायलिसिस पर थे। उनका श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा था। सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने पूरी टीम को बधाई दी। किडनी प्रत्यारोपण टीम में डॉ. विवेक विजन, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. विमल कुमार दीक्षित, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. विवेक रोहिला, डॉ. आशुतोष, डॉ. अपूर्व, किडनी प्रत्यारोण की समन्वयक सुषमा कोठियाल, अमितव, विजय का विशेष सहयोग रहा।