उत्तराखंड में इस बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट..ग्लेशियर टूटने का डर

Uttarakhand weather report 15 February आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इससे ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand weather report 15 February : Uttarakhand weather report 15 February
Image: Uttarakhand weather report 15 February

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए आने वाले कुछ दिन मुश्किल भरे रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिसका असर हिमस्खलन की घटनाओं के रूप में देखने को मिल सकता है।

Uttarakhand weather report 15 February

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो रही थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने फरवरी में पहाड़ पर तापमान बढ़ने और बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। येलो और रेड अलर्ट जारी करते हुए संबंधित जिलों के डीएम को अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि बारिश कम होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। यह स्थिति खतरनाक है। क्योंकि ऐसा होने पर हिमस्खलन की आशंका बढ़ जाती है। नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, मिट्टी की नमी में कमी आ सकती है

Uttarakhand Weather Update 15 February

इन तमाम बातों को देखते हुए रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में लिए 16 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया। अलर्ट के मुताबिक 16 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 8 से 10 डिग्री अधिक रहेगा। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री अधिक रहता सकता है। ऐसी स्थिति में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। संबंधित जिलों के डीएम को पूर्वानुमान के बारे में बता दिया गया है और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल में पड़ने वाली गर्मी का एहसास फरवरी में ही होने लगेगा। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।