Haridwar 18 February traffic plan महाशिवरात्रि तक शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। हरिद्वार में रुकने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Haridwar Mahashivratri 18 February traffic plan
हरिद्वार: महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। हरिद्वार प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर होने वाले कांवड़ मेले के लिए रूट प्लान लागू कर दिया है।
Haridwar 18 February traffic plan
जो कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, देहरादून-गढ़वाल और कुमाऊं-यूपी से हरिद्वार में अलग-अलग रूटों से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेंगे। शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। हरिद्वार में रुकने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी गई है। पूरी डिटेल के लिए खबर पर बने रहें। सबसे पहले रोडवेज बसों की व्यवस्था के बारे में जान लेते हैं। पंजाब-हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी। ऋषिकेश-देहरादून से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बसों की आवाजाही नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार-सिंहद्वार-जगजीतपुर-फेरूपुर-सुल्तानपुर-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीबाबाद मार्ग से होगी। दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार ने वाली बसें अपने निर्धारित मार्ग से आएंगी। आगे पढ़िए
Haridwar Mahashivratri traffic plan
जबकि देहरादून से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग में खड़ा किया जाएगा और वापसी भी इसी मार्ग से होगी। अब रूट प्लान जान लेते हैं। हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन बहादराबाद-रुड़की-पुरकाजी-मुजफ्फरनगर-जानसठ-मीरापुर बिजनौर से आवाजाही करेंगे। देहरादून-ऋषिकेश से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन देहरादून-ऋषिकेश-मोहंड चौकी-बिहारीगढ़-सहारनपुर-देवबंद-बागोवाली चौराहा-भोपा बाईपास, ओवरब्रिज-बिलासपुर कट-जानसठ-मीरापुर-मोंटी तिराहा-बिजनौर से आवाजाही करेंगे। इसी तरह हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद की ओर जाने वाले छोटे वाहन सिंहद्वार चौक-जगजीतपुर-फेरूपुर-लक्सर-बालावाली-मंडावर-बिजनौर से आवाजाही करेंगे। देहरादून-ऋषिकेश से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले छोटे वाहन नेपालीफार्म-रायवाला भूपतवाला-रोड़ीबेलवाला-आनन्दवन समाधी कट से फ्लाई ओवर के ऊपर ऋषिकुल हाईवे-सिंहद्वार चौक-जगजीतपुर-फेरूपुर-लक्सर-बालावाली-मंडावर-बिजनौर से आवाजाही करेंगे। पार्किंग के लिए क्या व्यवस्था है, ये भी नोट कर लें। नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन चिड़ियापुर-श्यामपुर से गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग में खड़े होंगे। इसके अलावा लालजीवाला पार्किंग, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू आदि क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।