Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे से ये तस्वीरें सामने आई हैं। यहां सिद्धबली मंदिर के सामने बुधवार शाम को हाथियों का झुंड सड़क पर आ धमका।
बीच हाईवे पर हाथियों का झुंड देख कर ट्रैफिक थम गया और लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस वजह से हाईवे पर ट्रैफिक करीब आधा घंटा बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को खोह नदी की तरफ खदेड़ा। इसके बाद ही यातायात शुरू हो सका। कोटद्वार रेंज के अधिकारी अजय ध्यानी ने मीडिया को बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। धीरे धीरे गर्मी शुरू होने लगी है। इस वजह से हाथियों का झुंड इन दिनों खोह नदी के आस-पास चहलकदमी कर रहा है। बताया गया है कि बुद्धवार शाम पांच बजे के करीब हाथियों का झुंड जंगल से निकला और बीच हाईवे पर आ गया। आगे पढ़िए
इस वजह से हाईवे के दोनों तरफ से जाम लग गया। काफी देर तक हाथियों का झुंड टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी खबर की। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पटाखे फोड़कर-हवाई फायरिंग कर हाथियों को खोह नदी की ओर खदेड़ा। लोगों से हाईवे पर हाथियों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। आपको बता दें कि सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से कार्बेट और राजाजी पार्क सटे हैं। हाथी यहां से आते जाते रहते हैं। इसके अलावा खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में लोगों को खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर संभलकर आवाजाही करने की जरूरत है।