Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। यमुनोत्री धाम रोपवे प्रोजेक्ट का रास्ता अब साफ हो गया है।
केंद्र ने यमुनोत्री धाम रोपवे प्रोजेक्ट को आखिरकार मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद तीर्थयात्रियों को पांच घंटे पैदल कठिन चढ़ाई से मुक्ति मिल जाएगी और 10 मिनट में वो ये दूरी तय कर लेंगे। यह रोपवे 3.7 किमी लंबा होगा और इससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को आने जाने में आसानी रहेगी। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि खरसाली से यमुनोत्री तक 3.7 किमी रोपवे न केवल मंदिर की दूरी को कम करेगा. बल्कि तीर्थयात्रियों, विशेष रूप से बुजुर्गों को लगभग 5 किमी की कठिन यात्रा करने से भी बचाएगा। आगे पढ़िए
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुनोत्री रोपवे बन जाने के बाद जो यात्रा पांच घंटे में होती थी, वो महज 10 मिनट में पूरी हो सकेगी। बता दें कि यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित है और यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए सबसे पहले सड़क मार्ग से जानकी जट्टी तक पहुंचाना होता है और इसके बाद यमुनोत्री धाम यानी मंदिर जाने के लिए करीब 5 किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़नी होती है। इस पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैदल यात्रा में सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2006 में यमुनोत्री धाम को रोपवे से जोड़ने का प्रस्ताव बना था, हालांकि कुछ अड़चनों के चलते ये प्रोजेक्ट पास नहीं हो पा रहा था। अब जाकर इसके बनने का रास्ता साफ हो गया है जो कि सुखद बात है।