Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों का भविष्य में सफर और भी सुखद होने वाला है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे तक आ जाएगी। यह ऐक्सप्रेव दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा और देहरादून तक जाएगा।दिल्ली से हरिद्वार के सफर में भी 2 घंटे कम समय लगेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ महीनों में 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले 2 खंडों को आधिकारिक तौर पर साल के अंत तक दिसंबर 2023 में परिवहन के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर 4 अंडरपास बनने से ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी, वहीं लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने में भी सुविधा होगी। आगे पढ़िए
पहला अंडरपास रमेश पार्क रेड लाइट पर बनाया जा रहा है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, पुश्ता रोड पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए रेड लाइट बनी हुई है। हाइवे बनने के बाद पुश्ता रोड की लगभग सभी रेड लाइटों की जगह अंडरपास बनाए जाएंगे। यहां से करीब एक किलोमीटर आगे और भगत सिंह कॉलोनी के पास अंडरपास बनेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक इस ऐक्सप्रेव की अनोखी सौगात लोगों को मिलेगी।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी होगा। इससे दिल्ली और देहरादून की दूरी 235 किलोमीटर से घटकर 210 किमी रह जाएगी। एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगा। इसके जरिए दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 3.5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।